पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार, सिपाही भी घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 03:42 PM
पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार, सिपाही भी घायल…
ऑडियो सुनें

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लतीफपुर के जंगलों में शनिवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नकुड़ थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ट और सरसावा थाना प्रभारी सूबे ंिसह ने एक मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह लतीफपुर के जंगलों में घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

टाडा के मुताबिक, पुलिस दल ने भी जबावी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। टाडा के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी दीपक के रूप में हुई है, जो नकुड़ थाना क्षेत्र के सालापुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दीपक का साथी सहारनपुर निवासी एंकी फरार हो गया।

टाडा के मुताबिक, बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस आरक्षी विपिन भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश दीपक और आरक्षी विपिन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टाडा के अनुसार, मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को एक बाइक, एक तमंचा, दो खोखा और 5000 रुपये नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि 11 जुलाई को उसने और उसके साथी शुभम ने नकुड़ क्षेत्र में गैस एजेंसी के कर्मचारी को दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर लूट की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav