असम में पहली बार कक्षा 10वीं के छात्र को 1 दिन के लिए जिला आयुक्त बनाया गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 01 Aug 2023 12:45 PM
असम में पहली बार कक्षा 10वीं के छात्र को 1 दिन के लिए जिला आयुक्त बनाया गया…

असम में पहली बार कक्षा 10वीं के छात्र को 1 दिन के लिए जिला आयुक्त बनाया गया...

ऑडियो सुनें

शिवसागर: असम में पहली बार दूरदराज के एक इलाके के 10वीं कक्षा के किसी छात्र को एक दिन के लिए शिवसागर का जिला आयुक्त बनाया गया। शिवसागर के जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव ने एक योजना के तहत ‘बोकोटा नेमुगुरी ड्यूरिंिटग टी गार्डन’ के भाग्यदीप राजगढ़ को चुना। जिला आयुक्त भाग्यदीप के घर गए और उसे यहां लेकर आए, जहां उसने सोमवार को जिला विकास समिति (डीडीसी) की दिनभर की बैठक में भाग लिया।

यादव ने संवाददाताओं को बताया कि बोकोटा बोरबम हाई स्कूल के 16 वर्षीय छात्र भाग्यदीप को ‘आरोहण’ कार्यक्रम के तहत चुना गया। इस पहल के तहत दूरदराज के ग्रामीण और गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानकर उनके शैक्षणिक करियर में उन्हें मदद दी जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम छात्रों को आकांक्षा रखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं ताकि वे पेशेवर पाठ्यक्रम अपना सकें और डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सेवकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकें।’’ यादव ने कहा कि भाग्यदीप एक प्रतिभाशाली लड़का है, जो जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उत्कृष्टता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि एक दिन के लिए जिला आयुक्त की भूमिका निभाने के लिए उसका चयन न केवल उसे, बल्कि अन्य छात्रों को भी पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा देगा।’’ भाग्यदीप ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बनना उसका सपना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav