विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 09:05 PM
विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : नकवी
ऑडियो सुनें

रामपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा क्योंकि उसकी ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी है. उन्होंने यहां ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि ‘यूपीए’ (संप्रग) जब ‘एनपीए’ बन गया तो ‘बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत’ नए चोले में सामने आ गई. नकवी ने कहा कि विपक्ष का प्रयास सफल नहीं हो सकेगा.

उनका कहना था, ”प्रधानमंत्री मोदी के काम की गिनती ने कुनबे का गणित बिगाड़ दिया है, परिवार की “मोदी हराओ सनक” पर “पब्लिक का मोदी जिताओ” संकल्प भारी है.” नकवी ने कहा कि जनता के सामने एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला जांचा-परखा खरा गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के “छल की बाजीगरी” है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu