दूसरे धर्म में शादी के लिए महिलाओं को धोखा देने के मामलों से निपटने के वास्ते एसओपी तैयार की जाएगी: फडणवीस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 09:09 PM
दूसरे धर्म में शादी के लिए महिलाओं को धोखा देने के मामलों से निपटने के वास्ते एसओपी तैयार की जाएगी: फडणवीस
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य में पुलिस को उन मामलों से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने को कहा जाएगा, जिनमें फर्जी पहचान के जरिये महिलाओं को अपने धर्म से बाहर शादी करने के लिए धोखा दिया जाता है.

फडणवीस ने औरंगाबाद जिले में ‘असामाजिक तत्वों द्वारा बहकायी जा रही हिंदू लड़कियों’ पर राज्य विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि इस मुद्दे पर सभी पुलिस थानों को संवेदनशील किया जाएगा और यदि उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. कुछ विधायकों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू लड़कियों को बहकाया जा रहा है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक एसओपी तैयार करने को कहेंगे. उन्होंने कहा कि यदि कोई वयस्क महिला अपने धर्म से बाहर शादी करती है, तो कानून तब तक कुछ नहीं कर सकता जब तक कि उसे किसी पुरुष द्वारा फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके धोखा न दिया गया हो. फडणवीस ने कहा कि जैसा कि एक विधायक ने दावा किया है, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके महिलाओं को ”नशीला पदार्थ” देने और शादी का प्रलोभन देने के मामलों की जांच की जायेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu