इंजन में खराबी के बाद दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को पटना में आपात स्थिति में उतारा गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 01:16 PM
इंजन में खराबी के बाद दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को पटना में आपात स्थिति में उतारा गया

इंजन में खराबी के बाद दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को पटना में आपात स्थिति में उतारा गया

ऑडियो सुनें

पटना: दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार सुबह एक इंजन में आई खराबी के बाद पटना हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान को जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

अधिकारी के मुताबिक, ह्लपटना-दिल्ली मार्ग पर संचालित इंडिगो की एक उड़ान तकनीकी समस्या के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। विमान के रवाना होने के तीन मिनट बाद पायलट ने इसके एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। उन्होंने बताया, ह्लविमान सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

पायलट के अनुसार, किसी और सहायता की आवश्यकता नहीं थी। हवाईअड्डे पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।ह्व अधिकारी के अनुसार, विमानन कंपनी उक्त उड़ान के सभी यात्रियों को एक अलग उड़ान में समायोजित कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav