छत्तीसगढ़ सरकार ने 100 जनसेवाओं का लाभ घर तक पहुंचाने की योजना की शुरुआत की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 May 2022 07:03 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने 100 जनसेवाओं का लाभ घर तक पहुंचाने की योजना की शुरुआत की
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरू की गई एक नई योजना के तहत राज्य के 14 नगर निगमों के नागरिक अब लगभग 100 जनसेवाओं का लाभ घरों पर ही प्राप्त कर सकेंगे जिसमें जन्म, जाति, आय और विवाह प्रमाण पत्र की आपूर्ति शामिल है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत की जिसे 14 नगर निकायों में पायलट परियोजना के तौर पर क्रियान्वित किया जाएगा. ‘मितान’ का अर्थ है मित्र. सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी रायपुर और दुर्ग, बिलासपुर तथा राजनंदगांव जैसे शहरों में इसे लागू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को जन्म, विवाह, जाति, मूल निवास, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र घर पर पहुंचाए जाएंगे. राज्य के लाभार्थी इस प्रकार की 100 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu