जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे : विजयवर्गीय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 06 Aug 2023 08:00 PM
जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे : विजयवर्गीय
ऑडियो सुनें

रतलाम. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कथित तौर पर कहा कि ”जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे.” रतलाम दौरे पर आए विजयवर्गीय ने ग्राम बांगरोद में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा, ”जो भारत माता की जय बोलेगा, वह हमारा भाई है और हम उसके लिए जान भी दे सकते हैं. और जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा, उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, ”ये हमारा संकल्प है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसीलिए है.” वह मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यकत्र्ता सम्मलेन में भाग लेने आये थे.
उन्होंने कहा कि ”जो लोग भगवान राम को काल्पनिक मानते हैं, वे जनवरी में अयोध्या जाएं, उनके पाप धुल जाएंगे.” विजयवर्गीय ने कहा कि जब नारा लगाते थे कि ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ तो कांग्रेस नेता कहते थे कि तारीख नहीं बताते. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में एक भव्य मंदिर बन रहा है. विजयवर्गीय ने कहा कि हर कोई जानता है कि जम्मू-कश्मीर में पहले क्या स्थिति थी. अब वहां हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu