सात अधिकारियों को मकान खाली करने का नोटिस जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 12:31 PM
सात अधिकारियों को मकान खाली करने का नोटिस जारी…
ऑडियो सुनें

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने तबादला होने और सेवानिवृत्त होने के बावजूद मकान खाली नहीं करने को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों को नोटिस भेजा है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तबादला होने और सेवानिवृत्ति के बावजूद ये अधिकारी प्राधिकरण द्वारा आवंटित मकानों को खाली नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनके घरों पर प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को नोटिस चस्पाया है। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र ंिसह ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्राधिकरण द्वारा आवंटित मकान को सात दिन के अंदर खाली कर दें।

पत्र में कहा गया है कि उक्त अधिकारियों का तबादला कई वर्ष पहले दूसरे जिले में हो चुका है, लेकिन उन्होंने स्टाफ क्वार्टर खाली नहीं किया है। ऐसे में जिले में स्थान्तरित होकर आए नए अधिकारियों को मकान आवंटित करने में मुश्किल हो रही है।

नोटिस में प्राधिकरण द्वारा अपील की गई है कि एक सप्ताह के अंदर अधिकारी मकान खाली करें और वर्तमान समय तक का बिजली बिल भी भुगतान करें। साथ ही मकान का कब्जा वापस करते हुए प्राधिकरण को सूचित करने की बात कही गई है। मानवेंद्र ंिसह ने बताया कि जिले से बाहर तबादला हो चुके छह अधिकारियों और एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के नाम आवंटित भवनों को सात दिन में खाली करने का नोटिस दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav