खरगे ने मोदी सरकार पर स्वास्थ्य प्रणाली को ‘बीमार’ बनाने का आरोप लगाया, मांडविया का पलटवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Aug 2023 07:20 PM
खरगे ने मोदी सरकार पर स्वास्थ्य प्रणाली को ‘बीमार’ बनाने का आरोप लगाया, मांडविया का पलटवार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को ”बीमार” बना दिया है और अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) जैसे अस्पताल भी चिकित्सकों तथा अन्य र्किमयों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं. कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि लोग अब जाग गए हैं और मोदी सरकार की ”विदाई” का समय अब आ गया है.

खरगे ने एक मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि 19 एम्स में चिकित्सकों एवं अन्य र्किमयों की कमी है.
कांग्रेस प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर काव्यात्मक अंदाज में लिखा, ”लूट और जुमलों ने देश को किया अस्वस्थ, मोदी जी के हर शब्द में केवल झूठ ही कंठस्थ. दावा किया कि बनाए हैं एम्स कई सारे, सच्चाई है कि ‘डॉक्टर-स्टाफ’ की भारी कमी से जूझे एम्स हमारे.”

उन्होंने लिखा, ”मोदी जी, कोरोना वायरस महामारी के दौरान उदासीनता से लेकर, आयुष्मान भारत में घपलेबाजी तक ङ्घआपकी सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को बीमार बनाया है.” खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”जनता जाग चुकी है, आपका छल-कपट पहचान चुकी है, आपकी सरकार की विदाई की घड़ी आ चुकी है.” मांडविया ने ‘एक्स’ के जरिए खरगे पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में केवल एक एम्स खोला गया था जबकि मोदी सरकार में 15 संस्थान खोले जा रहे हैं.

उन्होंने लिखा, ”आदरणीय खरगे जी, हमारी नीयत नेक और इरादे साफ हैं. आशा रखता हूं कि आप वास्तविकता को समझेंगे. कांग्रेस के 50 साल के शासन में एक एम्स खुला. (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी) वाजपेयी जी के समय में छह एम्स खुले और मोदी जी के समय में 15 नए एम्स खोले जा रहे हैं.” मांडविया ने कहा, ”उम्मीद है कि आप यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि नए विभाग खुलने पर एम्स की जरूरत के हिसाब से चरणबद्ध र्भितयां समय-समय पर की जाती रही हैं.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रोजगार मेले’ में देश के युवाओं को पांच लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए और वे किसी जान-पहचान एवं भाई-भतीजावाद के बिना सिर्फ योग्यता के आधार पर दिए गए. मांडविया ने खरगे से कहा कि वह स्वास्थ्य क्षेत्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्व सरकार की उपलब्धियों के बारे में देश की जनता को अवगत कराएं.

उन्होंने कहा, ”संप्रग के दौर की नाकामी और वर्तमान समय में जिस तरह से देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, उसे देश अच्छी तरह से समझ रहा है.” मांडविया ने कहा, ”मोदी सरकार ने नए एम्स खोले हैं और भर्ती भी हम ही करेंगे, आप बस देखते रहना और सुझाव देते रहना.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu