भड़काऊ सामग्री साझा करने के आरोप में बरेली में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 02:39 PM
भड़काऊ सामग्री साझा करने के आरोप में बरेली में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज…
ऑडियो सुनें

बरेली: सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा करने के आरोप में बरेली जिले की हाफिजगंज थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि नाजिम रजा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ मुहर्रम की एक वीडियो क्लिप साझा की थी।

पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक अशांति फैलाने के इरादे से सात अन्य लोगों ने इसे साझा किया। इस मामले में नाजिम रजा उर्फ सद्दाम, उवैस, सोहिल, मुस्तफा, अरमान, ताहिर हुसैन और सलमान नाम के दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav