स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय, राज्य बलों के लिए 954 पुलिस पदक की घोषणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 08:43 PM
स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय, राज्य बलों के लिए 954 पुलिस पदक की घोषणा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस र्किमयों के लिए सेवा पदक की घोषणा की. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 230 र्किमयों को बहादुरी के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमे वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी शामिल है.

पीपीएमजी का एकमात्र पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी लौखरकपम इबोम्चा सिंह को दिया जाएगा. यह उनका दूसरा वीरता पदक है. आदेश में कहा गया है कि वामपंथी उग्रवाद या नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 125 र्किमयों के साथ ही जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात 71 र्किमयों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 11 र्किमयों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है.

अन्य पदकों में विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाने वाले 82 राष्ट्रपति पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले 642 पुलिस पदक शामिल हैं. वीरता के लिए सबसे अधिक 55 पुलिस पदक की घोषणा जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए की गयी है. इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 33, सीआरपीएफ को 27 और छत्तीसगढ. पुलिस को 24 पदक दिए जाएंगे. ये पदक साल में दो बार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu