अपने ‘शहजादे’ को लांच करने में विफल कांग्रेस अब मतदाताओं को दे रही गाली: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 09:18 PM
अपने ‘शहजादे’ को लांच करने में विफल कांग्रेस अब मतदाताओं को दे रही गाली: भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने सत्तारूढ. पार्टी को वोट देने वालों को ‘राक्षसी प्रवृत्ति’ वाला बताया था और कहा कि अपने ‘शहजादे’ को लांच करने में विफल रहने के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टी ने मतदाताओं को गाली देना शुरू कर दिया है. भाजपा के कई नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए हरियाणा में एक रैली में कांग्रेस महासचिव की टिप्पणी वाला वीडियो क्लिप साझा किया.

हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने प्रदेश के कैथल में एक सभा को संबोधित करते हुए युवाओं को सरकारी भर्ती में कथित तौर पर अवसर नहीं मिलने का उल्लेख किया था और कहा था, ”युवाओं के भविष्य को (मनोहर लाल) खट्टर और दुष्यंत चौटाला मंडी में बोली लाकर बेच रहे हैं…नौकरी मत दो, मौका तो दो. भाजपा, जजपा के राक्षसों, तुम लोग राक्षस हो. जो लोग भाजपा और जजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं. मैं महाभारत की इस भूमि से आज उन्हें श्राप देता हूं.”

सुरजेवाला की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बार-बार चुनावी हार ने कांग्रेस को ‘अप्रासंगिक’ बना दिया है और इस तरह की बेतुकी टिप्पणियां संकेत देती हैं कि पार्टी ने स्थायी रूप से विपक्ष में रहने का फैसला कर लिया है.
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ”बार-बार शहजादे को लांच करने में असफल कांग्रेस पार्टी अब जनता-जनार्दन को ही गाली देने लगी.”

उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के विरोध में अंधेपन के शिकार हो चुके कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला कह रहे हैं कि भाजपा को वोट और सपोर्ट करने वाली देश की जनता ‘राक्षस’ है.
सुरजेवाला का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा, ”एक तरफ 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानसेवक (नरेन्द्र) मोदी जी हैं, जिनके लिए जनता ही जनार्दन का स्वरुप है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसके लिए जनता राक्षस का रूप है. देश की जनता इस फक.र् को बखूबी समझती है और देश की जनता खुद इनके नफरत के मेगा शॉपिंग मॉल पर ताला लगाने का काम करेगी.” भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि कांग्रेस, उसके शीर्ष नेतृत्व और उनके दरबारियों की इस तरह की मानसिकता के कारण उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है.

उन्होंने कहा, ”भाजपा को वोट देने वालों को ह्लराक्षसह्व कह रहे हैं राहुल गांधी के ख.ास सुरजेवाला. श्राप भी दे रहे हैं! कांग्रेस, उसके आलाकमान और दरबारियों की इसी मानसिक स्थिति की वजह से पार्टी और उसके नेता जनाधार खो चुके हैं. लेकिन अभी तो इन्हें जनता के दरबार में और ज.लील होना है.” विवाद बढ.ने पर सुरजेवाला ने स्पष्टीकरण देते हुए अपनी टिप्पणियों का बचाव किया और भाजपा पर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की हत्या करने के लिए शब्दों से चिपके रहने का आरोप लगाया.

उन्होंने हरियाणा की भाजपा एवं जननायक जनता पार्टी की गठबंधन पर सरकार पर फिर से तीखा प्रहार किया और कहा कि युवाओं के भविष्य पर ‘बुलडोजर चलाने वाले’ लोग ‘असुर’ नहीं तो क्या देवता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बात को तिल का ताड़ बनाया गया है और वह ‘गीदड़ भभकियों’ से डरने वाले नहीं है तथा जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu