भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान मिलेगा: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 09:59 PM
भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान मिलेगा: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को राजनीति में अपना उचित स्थान हासिल करना चाहिए और भारत के भविष्य को आकार देना चाहिए.

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर ‘इंदिरा फेलोशिप’ के लिए आवेदन करने से जुड़ा एक लिंक भी साझा किया. ‘इंदिरा फ.ेलोशिप’ भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को हमारे समाज में बराबरी का स्थान मिलेगा. ‘इंदिरा फेलोशिप’ महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में बदलाव लाने का प्रयास करती है. उन्हें राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए और भारत के भविष्य को आकार देना चाहिए – आधी आबादी, पूरा हक!”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu