अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि आज

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 12:13 PM
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर पहुंचे. उन्होंने भी पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में काम कर चुके कई नेता इस अवसर पर उनके समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं.

इस अवसर पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आज अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मैं देश के 140 करोड़ लोगों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा. भारत को उनके नेतृत्व से बहुत लाभ मिला. उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’

5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित भाजपा के कई नेता और केंद्रीय मंत्रियों ने सदैव अटल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वहां सुर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज सदैव अटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news