हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-भूस्खलन से अब तक 60 लोगों की मौत, राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 04:27 PM
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-भूस्खलन से अब तक 60 लोगों की मौत, राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद…
ऑडियो सुनें

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते शिमला में भूस्खलन की घटना हुई है. जिस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. जिस हादसे के बारे में  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इस घटना में दो लोगों की जाना गई है. जिससे राज्य में मरने कि वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है. प्रदेश में जारी भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बुधवार को राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज के बंद रहेंगे. मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि यदि कोई दरार आती है तो वे अपने घरों को खाली कर दें. ताकि कोई बड़े हादसे को रोका जा सके.

वहीं प्रदेश में जारी बारिश को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. एजेंसी ने अपने बुलेटिन में पूर्वानुमान जताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम और गरज के साथ बारिश होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav