भाजपा दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिना पहले अपनी पार्टी बनाकर दिखाए: राज ठाकरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 10:02 PM
भाजपा दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिना पहले अपनी पार्टी बनाकर दिखाए: राज ठाकरे
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी पहले अन्य दलों के विधायकों को तोड़े बिना अपनी पार्टी बनाकर दिखाए. मुंबई के बाहरी इलाके पनवेल में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर हो रहे गड्ढों के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का निर्माण 16-17 वर्ष से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है.

ठाकरे ने कहा, ”हमारा अमित (ठाकरे का बेटा) कहीं जा रहा था और टोल नाका टूट गया. भाजपा ने कहा कि पहले सड़क बनाना सीखो, फिर टोल बूथ. मुझे लगता है कि भाजपा को दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिना पहले अपनी पार्टी बनाना सीखना चाहिए.” वह पिछले महीने पार्टी नेता अमित ठाकरे को टोल नाके पर रोके जाने के बाद कथित तौर पर कुछ एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना का जिक्र कर रहे थे.

राज्य में जून 2022 के बाद से बड़े राजनीतिक टकराव देखने को मिले हैं. शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दो गुटों में बंट गई है. दोनों दलों के एक-एक गुट ने सत्ता में शामिल होने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu