मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 11:58 AM
मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ जारी है।

दिल्ली बनेगा खालिस्तान और खालिस्तान ंिजदाबाद जैसे खालिस्तान समर्थक नारे शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे पाए गए थे। नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की दीवार भी विरूपित पाई गई थी।

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा एक कथित वीडियो जारी किया गया था जिसमें मेट्रो स्टेशनों की विकृत दीवारें दिखाई गई थीं। एसएफजे के प्रवक्ता गुरपतवंत ंिसह पन्नून ने वीडियो में कहा था, जी20 देशों, जब आप 10 सितंबर को दिल्ली में मिलेंगे, तो हम कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन कर रहे होंगे। पुलिस ने कहा कि 19 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले, विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार और पीरागढ़ी सहित पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में दीवारों पर राष्ट्र-विरोधी और खालिस्तान-संबंधी भित्तिचित्र दिखाई दिए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav