सरकार ने 30 ESIC अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सेवा शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Sep 2023 08:48 PM
सरकार ने 30 ESIC अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सेवा शुरू की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने देश भर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 30 अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में ईएसआईसी मुख्यालय में ईएसआई निगम की 191वीं बैठक के दौरान कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआत की.

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस सेवा की शुरुआत होने से बीमाधारक कर्मचारी एवं उन पर आश्रित लोग आसानी से कैंसर के बेहतर उपचार की सुविधा पा सकेंगे. मंत्री ने नियंत्रण कक्ष के साथ ईएसआईसी के डैशबोर्ड (विभिन्न स्त्रोतों से मिले आंकड़ों के अवलोकन का माध्यम) का भी उद्घाटन किया जिससे संसाधनों और ईएसआईसी अस्पतालों में बिस्तर की बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो पाएगी. इसके अलावा निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं अन्य चीजों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी.

बैठक के दौरान मंत्री ने 15 नए ईएसआईसी अस्पताल, 78 ईएसआईसी औषधालय स्थापित करने और असम के बेलटोला, तमिलनाडु के चेन्नई स्थित के. के. नगर तथा हरियाणा के फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ.ाने को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu