जशपुर: शिक्षिका से बलात्कार, पुलिस को दो आरोपियों की तलाश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Sep 2023 10:38 PM
जशपुर: शिक्षिका से बलात्कार, पुलिस को दो आरोपियों की तलाश
ऑडियो सुनें

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दनगरी वॉटर फॉल घूमने आई एक शिक्षिका (19) के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम खान और सोनू उर्फ इम्तियाज की तलाश शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत की है कि इस महीने की चार तारीख को उसके परिचित युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि वह जिले में एक स्कूल में कार्यरत है और उसकी आरोपियों के साथ पहले से जान पहचान थी.

उन्होंने बताया कि सद्दाम और इम्तियाज चार सितंबर को महिला के पास पहुंचे और उससे करीब के दनगरी वॉटर फॉल देखने के वास्ते चलने के लिए कहा और महिला उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया, ह्लजब तीनों दनगरी वॉटर फॉल पहुंचे तब घने जंगल और सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकों ने महिला को इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए.ह्व पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu