नारायणपुर: नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी का जवान बलिदान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 May 2022 06:52 PM
नारायणपुर: नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी का जवान बलिदान
ऑडियो सुनें

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल का जवान बलिदान हो गया. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर का हवलदार सालिक राम मरकाम (37) बलिदान हो गया.

सुंदरराज ने बताया कि बुधवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के संयुक्त दल को नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के छोटेडनबेरा और मंगारी गांव जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 08.15 बजे जब जवान तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य जंगल में थे, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार सालिक राम को गोली लगी और वह शहीद हो गया. सुंदरराज ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी समाप्त हो गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. शहीद जवान के शव को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu