नयी दिल्ली. लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में चर्चा होगी. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सदन में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पर बृहस्पतिवार को यहां चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विधेयक के पारित होने के बाद इसे उच्च सदन में चर्चा एवं पारित किए जाने के लिए पेश किया जाएगा. इस विधेयक पर चर्चा के लिए साढ.े सात घंटे का समय तय किया गया है.
महिला आरक्षण संबंधी विधेयक पर राज्यसभा में बृहस्पतिवार को होगी चर्चा
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Muder in Raipur राजधानी के कमलविहार में युवक की हत्या, आरोपी अज्ञात, पुलिस की जांच जारी
- 2 बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना
- 3 ShareMarket : आईटी शेयरों ने भी शुरुआती तेजी गंवाई, फार्मा शेयरों में भी दिखी गिरावट, विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?
- 4 Sonia Gandhi की किताब की वो कहानी जो सुर्खियां नहीं बन सकीं..राजीव-सोनिया अलग फलैट में क्यों रहना चाहते थे..कुछ और खुलासे जानिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: