आज छत्तीसगढ़ आ रही है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM
आज छत्तीसगढ़ आ रही है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पास हुआ है। इसके बाद आज छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दुर्ग जिले के पाटन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

अमेठी में राहुल गांधी को मात दे चुकी स्मृति की सभा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। परिवर्तन यात्रा के बहाने बीजेपी ने भूपेश बघेल के किले को भेदने की कोशिश में है।

भाजपा ने भूपेश बघेल को टक्कर देने के लिए पहले ही सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार दिया है। सियासी शतरंज में ये दांव और मजबूत हो सके इसके लिए अमेठी फतह करने वाली स्मृति को अब भेजा जा रहा है। वह जहां 15 साल की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताएंगी, वहीं 5 साल में कांग्रेस सरकार की क्या नाकामियां रही हैं वह भी गिनवाएंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav