छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची इसी सप्ताह…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 04:57 PM
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची इसी सप्ताह…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सूची तय कर ली गई है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दिल्ली मुख्यालय से की जाएगी।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। इस सभा के बाद प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हो सकता है। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा अक्टूबर माह के शुरुआती सप्ताह में कर सकती है।

इस बार चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। एमपी की तर्ज पर बीजेपी प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को मैदान में उतार सकती है। दूसरी सूची में 28 से 30 नाम शामिल होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav