जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी मारे गए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Sep 2023 05:49 PM
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी मारे गए…
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी पुलिस ने दी। घुसपैठ की कोशिश उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में हुई।

कुपवाड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक खुफिया जानकारी के आधार पर, माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ के प्रयास में शामिल दो आतंकवादी अभी तक मारे गए हैं।’’

पुलिस ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है। उसने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो एके राइफल, चार एके मैगजीन, 90 कारतूस, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्तौल, एक थैली और 2,100 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav