छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आज राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 12:39 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आज राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज 4 अक्टूबर 2023 को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा शास्त्री चौक स्थित कार्यालय के मीटिंग हॉल में दोपहर 1 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है। इसलिए चुनाव आयोग को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक चुनाव की घोषणा करनी होगी।

चुनाव आयोग की टीम ने पहले ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम का दौरा किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav