केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्च किया भू-पे एप, स्केंन करते ही आ जाएगी पूरी लिस्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 Oct 2023 11:09 AM
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्च किया भू-पे एप, स्केंन करते ही आ जाएगी पूरी लिस्ट…
ऑडियो सुनें

रायपुर: चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आक्रमक हो गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया सवांद कार्यक्रम में भू-पे एप (Bhu-Pay App) की लॉन्च किया। इस एप में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की जानकारी मिलेगी। बीजेपी ने दावा किया है कि भू-पे एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की डिटेल मिलेगी। डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह भू-पे एप को बनाया गया है। इसमें क्यूआर कोड भी है, जिसे स्कैन करने पर शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, भ्रष्टाचार, कोरोनाकाल में दिए जाने वाला अतिरिक्त चावल में घोटाला, गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप के बारे में जानकारी मिलेगी।

रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बीजेपी के नेता प्रदेशवासियों से आह्वान कर रहे हैं कि वे अपने मोबाइल से इसे स्कैन करे और छत्तीसगढ़ भाजपा के कैंपेन भू पे अभियान से जुड़े और बीजेपी की सरकार बनाएं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह एप 5 साल में हुए घोटाले को बताएगी। छत्तीसगढ़ में अब परिवर्तन जरूर होगा।

छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने हाल-बेहाल कर दिया: अनुराग ठाकुर

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ का बहुत विकास हुआ लेकिन पिछले 5 साल में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल कर दिया। शराबबंदी का वादा करने वाली सरकार ने घर घर शराब की डिलेवरी की है। छत्तीसगढ़ के सीएम गंगाजल की कसम खाकर शराब की नदियां बहा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav