हमास के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री ने जनता से कहा-हम युद्ध में हैं..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 07 Oct 2023 03:41 PM
हमास के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री ने जनता से कहा-हम युद्ध में हैं..
ऑडियो सुनें

यरूशलम: हमास के अभूतपूर्व रॉकेट हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को देश की जनता से कहा कि ‘‘हम युद्ध में हैं।’’ हमास की तरफ से भारी संख्या में रॉकेट दागे जाने और दक्षिणी इजराइल में चरमपंथियों की घुसपैठ के बाद नेतन्याहू ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने दावा किया कि हमास ‘‘ऐसी कीमत चुकाएगा, जैसा उसने सोचा भी न होगा।’’ नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं। अभियान नहीं, बल्कि युद्ध छिड़ गया है।’’ प्रधानमंत्री ने सेना को हमास के चरमपंथियों के घुसपैठ वाले शहरों को खाली करने का भी आदेश दिया, जहां चरमपंथियों और इजराइली सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी है।

इजराइली सेना ने कहा कि बड़ी संख्या में फलस्तीनी चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने का सुझाव दिया गया है। फलस्तीनी चरमपंथियों ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी से इजराइल पर हजारों रॉकेट दागे और अपने दर्जनों लड़ाकों की इजराइल की सीमा में घुसपैठ करा दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav