बिहार: जीवित्पुत्रिका पर्व में स्नान के दौरान 22 लोग डूबे, चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Oct 2023 07:53 PM
बिहार: जीवित्पुत्रिका पर्व में स्नान के दौरान 22 लोग डूबे, चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार में विभिन्न घटनाओं में नदियों और तालाबों में स्नान करने के दौरान कम से कम 22 लोग डूब गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटनाएं पिछले 24 घंटे में हुईं और अधिकतर घटनाएं जीवित्पुत्रिका पर्व के लिए स्नान के दौरान हुईं. इस पर्व में महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु और कुशल क्षेम की कामना के साथ व्रत रखती हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मारे गए लोगों के परिजन को चार लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ”भोजपुर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि जहानाबाद में चार, पटना और रोहतास में तीन-तीन, दरभंगा और नवादा में दो-दो, कैमूर, मधेपुरा और औरंगाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.” भोजपुर में शनिवार को सोन नदी के बहियारा घाट के पास 15 से 20 साल की पांच लड़कियां डूब गईं. इनमें से एक सेल्फी लेते समय तेज धार में बह गई जबकि चार अन्य उसे बचाने के क्रम में नदी की धार में बह गईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu