अमर्त्य सेन के निधन की खबर को बेटी नंदना देब सेन ने ‘फर्जी खबर’ बताकर किया खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Oct 2023 07:26 PM
अमर्त्य सेन के निधन की खबर को बेटी नंदना देब सेन ने ‘फर्जी खबर’ बताकर किया खारिज
ऑडियो सुनें

कोलकाता. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के परिवार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर आईं उनके निधन की खबरों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया. इससे पहले कई लागों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि सेन का निधन हो गया है.

उनकी बेटी नंदना देब सेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”यह फर्जी खबर है. मैंने हाल में कैंब्रिज में हमारे पारिवारिक घर में उनके साथ एक सप्ताह का समय बिताया है. वह पूरी तरह ठीक हैं, हर सप्ताह दो कक्षाएं ले रहे हैं.” उन्होंने ‘एक्स’ पर भी पोस्ट डालकर खबर का खंडन किया.

अमर्त्य सेन के निधन की फर्जी खबर सबसे पहले अर्थशास्त्र के लिए इस साल की नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित क्लॉडिया गोल्डिन के एक फर्जी ‘एक्स’ खाते से जारी की गई और इसके बाद यह फैलने लगी. सेन अगले महीने 90 वर्ष के हो जाएंगे. अनेक जानेमाने लोगों ने भी निधन की फर्जी खबर को रीट्वीट किया और अपनी शोक-संवेदना प्रकट की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu