‘अंग्रेजों की विचारधारा वाले’ राहुल गांधी आदिवासियों में फूट डालने की कोशिश कर रहे: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Oct 2023 08:20 PM
‘अंग्रेजों की विचारधारा वाले’ राहुल गांधी आदिवासियों में फूट डालने की कोशिश कर रहे: भाजपा
ऑडियो सुनें

इंदौर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ. भाजपा ने मंगलवार को कहा कि वह अंग्रेजों की विचारधारा के अनुरूप आदिवासियों में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के अगले दिन शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आदिवासियों के लिए ”वनवासी” शब्द के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने सूबे में सत्तारूढ. भाजपा के नेताओं पर आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया.

भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,”गांधी, आदिवासी, वनवासी और जनजाति सरीखे शब्दों में भेद करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अंग्रेजों की विचारधारा आपकी मानसिकता में है और आप अपनी पार्टी (कांग्रेस) के चरित्र के मुताबिक आदिवासियों को भ्रमित करके उनमें फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं.”

सोलंकी खुद आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने दावा किया कि गांधी को आदिवासियों के बारे में कोई ज्ञान नहीं है और कांग्रेस ने इस समुदाय को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने पेसा कानून लागू करके और अलग-अलग योजनाओं के जरिये आदिवासियों की जिंदगी बदल दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu