छग विधानसभा चुनाव 2023: बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Oct 2023 11:14 AM
छग विधानसभा चुनाव 2023: बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले बसपा ने पहली सूची में कुल 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। यहां देखें बसपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट- भटगांव – नरेंद्र साहू पत्थलगांव – इन्नोसेंट कुजूर सारंगढ़ – नारायण रत्नाकर धर्मजयगढ़ – सत्यावती राठिया

रामपुर – जगतराम राठिया सरायपाली – जयनारायण किशोर खल्लारी – सूफल साहू कुरूद- लालचंद पटेल पंडरिया- चैतराम राज डोंगरगढ़- बहादुर कुर्रे भानुप्रतापपुर- जालम सिंग जुर्री केशकाल- दिनेश कुमार मरकाम कोंडागांव- गिरधर नेताम बस्तर- रामधर बघेल जगदलपुर- संपत कश्यप बीजापुर- अजय कुड़ियम कोंटा- मासा मडकामी

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के आदेशानुसार जारी की गई पहली सूची में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश बाजपेई, जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, सक्ती जिले के जैजैपुर से केशवप्रसाद चंद्रा, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से इंदु बंजारे, जांजगीर -चांपा जिले के अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, बिलासपुर जिले के बेलतरा से राजकुमार सूर्यवंशी और रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा सीट से आनंद तिग्गा बसपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़े थे, जिसमें जोगी कांग्रेस ने 5 सीटें और बसपा ने 2 सीटें जीती थी। इसमें जैजैपुर से केशव प्रसाद चंद्रा और पामगढ़ सीट से इंदु बंजारे ने बाजी मारी थी। इस बार जेसीसीजे ने अभी तक किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं की है। वह एकला चलो के नारे के साथ इस बार चुनावी मैदान में है। जेसीसीजे ने पिछली बार गठबंधन को लेकर कहा कि वह उसकी राजनीति भूल थी। हालांकि जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा था कि वह छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं। ये पार्टियां भले ही गैर मान्यता प्राप्त दल हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी खासी पकड़ रखती हैं। ऐसे में अमित जोगी अरविंद नेताम की पार्टी या सरगुजा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन के दरवाजे खुले रखे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav