देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जैसे व्यक्ति के हाथ में हो तो असाधारण परिणाम पक्के हैं : अमित शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 Oct 2023 08:09 PM
देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जैसे व्यक्ति के हाथ में हो तो असाधारण परिणाम पक्के हैं : अमित शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आईएमएफ की ओर से भारत के लिए मजबूत आर्थिक विकास के अनुमान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और सर्मिपत नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत बढ.ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, उसने वैश्विक वृद्धि का अनुमान घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया.

शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ”नेतृत्व मायने रखता है. जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और सर्मिपत नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हमारा देश आज विकसित देशों की तुलना में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री जो हासिल नहीं कर सके, उसे जनता के प्रति सर्मिपत एक नेता ने पूरा कर दिखाया. मोदी जी, हमारे भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाने की राह पर आगे बढ.ाने के लिए आपको और शक्ति मिले.”

आईएमएफ ने मंगलवार को ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ में कहा कि भारत में वृद्धि दर 2023 और 2024 दोनों में, 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इस तरह आईएमएफ ने 2023 के लिए अपने पूर्वानुमान में 0.2 प्रतिशत की बढ.ोतरी की है. अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक मजबूत खपत के चलते ऐसा किया गया है. इस तरह चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर चीन से अधिक रहने का अनुमान है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu