वर्ल्ड कप 2023: भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करेगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Oct 2023 02:04 PM
वर्ल्ड कप 2023: भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करेगी
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: वनडे वर्ल्ड कप-2023 के भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है. शुभमन गिल टीम में लौटे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने पिच का मुआयना किया

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पिच का काफी देर तक मुआयना किया. इसके बाद पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर से द्रविड़ ने मुलाकात की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav