वर्ल्ड कप 2023: भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तान को किया 191 पर ढेर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Oct 2023 05:35 PM
वर्ल्ड कप 2023: भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तान को किया 191 पर ढेर…
ऑडियो सुनें

गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने महामुकाबले में पाकिस्तान को 191 रन पर ढेर कर दिया है. भारत की ओर से बुमराह, जडेजा, कुलदीप, सिराज और पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की. नतीजतन पाकिस्तान टीम 42. 5 ओवर में ढेर हो गई.

रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ओस बड़ा फैक्टर हो सकता है और इसे ध्यान में रखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. ईशान की जगह शुभमन गिल वापस आ गए हैं. ईशान का नहीं खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है. गिल पिछले एक साल से हमारे लिए विशेष खिलाड़ी रहे हैं, खासकर इस मैदान पर और हम चाहते थे कि वो इस मैच में खेलें.

बाबर आजम ने टॉस के बाद कहा कि हम भी यहां पहले बॉलिंग करना चाहते थे. हमने दो मैच जीते हैं. मोमेंटम अच्छा है और हमारा विश्वास भी बढ़ा हुआ है. इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. ये विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की 8वीं टक्कर है. इससे पहले, सभी सातों मैच भारत ने जीते हैं. इस मैच के लिए स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शक मौजूद रहेंगे.

भारतीय टीम 18 साल बाद अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ कोई वनडे मुकाबला खेल रही है. पिछली बार 2005 में जब दोनों टीमों की यहां टक्कर हुई थी, तब पाकिस्तान ने भारत को हराया था.

भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए अब तक विश्व कप का सफर एक सा रहा है. दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. भारत ने जहां ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया था, तो वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को शिकस्त दी थी. अब तक विश्व कप में अहमदाबाद में एक ही मैच हुआ है, जिसमें न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया था. उस मैच में रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे ने नाबाद शतक ठोके थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav