पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश…
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र सहित पंजाब के लुधियाना, पटियाला, बंिठडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और मोहाली में भी सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश हुई।

मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में सोमवार को ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई, जिससे सुबह के समय काले बादल छाए रहने से दृश्यता कम हो गई।

चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार ने कहा, ‘‘सुबह लगभग आठ बजे मैं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था, उस वक्त काले बादलों के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसके अलावा, बारिश से ठीक पहले तेज हवा की वजह से चारों ओर धूल उड़ रही थी, जिससे गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही थी।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav