गाजा के करीब दो-तिहाई अस्पतालों ने काम करना किया बंद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 07:13 PM
गाजा के करीब दो-तिहाई अस्पतालों ने काम करना किया बंद
ऑडियो सुनें

राफा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि गाजा में इजराइली हवाई हमलों में बढ.ोतरी के बीच क्षेत्र के लगभग दो-तिहाई अस्पतालों ने काम करना बंद कर दिया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इजराइली सेना की कार्रवाई के बाद से कुल 72 स्वास्थ्य सुविधाओं में से 46 ने काम करना बंद कर दिया है. इसके साथ 35 अस्पतालों में से 12 बंद हो चुके हैं.

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी कहा कि इजराइली घेराबंदी के कारण बिजली जनरेटर के लिए ईंधन की कमी, साथ ही हवाई हमलों से हुई क्षति के कारण कई स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद करना पड़ा है. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों इजराइली हवाई हमलों में 700 से अधिक लोग मारे गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu