तूफान ‘चांपी’ ने उत्तरी ताइवान में भारी तबाही मचाई है। ग्रेटर ताइपे में हवा की रफ्तार 110 से 130 किमी प्रति घंटा के बीच दर्ज की गई, जबकि तटीय इलाकों में यह रफ्तार 227 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।
मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी में स्कूल, दफ्तर और हवाई उड़ानें बंद कर दी गई हैं।
टाइफून चांपी के ताइवान के करीब पहुंचने से समुद्र में विशाल लहरें उठीं और तट से टकराईं। तूफान कमजोर पड़ रहा है, लेकिन तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण खतरा बना हुआ है।
ताइवान से टकराने से पहले ही टाइफून ‘चांपी’ ने खूब तबाही मचाई. लैंडफाल के बाद भी इसका असर देखने को मिल रहा है. शटडाउन के बीच 30 फीट से ऊंची लहरों और तूफानी हवाओं ने जमकर तबाही मचाई है. 77,000 घरों की बिजली कटी. सैकड़ों उड़ाने रद्द होने के साथ 1286 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.
तूफान का खौफ ऐसा कि ताइवान में करीब 125 उड़ानें रद्द, जबकि जापान में 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
तटीय इलाकों में तेज हवाओं, ऊंची समुद्री लहरों और मूसलाधार बारिश का खतरा मंडरा रहा है। तीव्रता थोड़ी घटी है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।