10वीं एवं 12वीं स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 07:06 PM
10वीं एवं 12वीं स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि सामान्य शुल्क के साथ 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक निर्धारित है. इसके पश्चात विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आवेदन कर सकेंगे. स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थी शासकीय एवं अशासकीय अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा फार्म भर सकते हैं. विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाईट
www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu