केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 09:30 PM
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत
ऑडियो सुनें

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को ले जा रही एक कार से टक्कर होने पर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और मंत्री समेत चार लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उप मंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) सुधीर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना अमरवाड़ा इलाके में सिंगोड़ी के पास हुई.

पटेल भाजपा उम्मीदवार बंटी साहू के पक्ष में प्रचार करने के बाद वापस नरसिंहपुर जा रहे थे. साहू 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर राज्य कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े हैं. जैन ने कहा कि मृतक की पहचान शिक्षक निरंजन चंद्रवंशी (35) के रूप में की गई जो घटना के वक्त वह अपने बेटे के साथ घर लौट रहे थे.

अधिकारी ने बताया कि मंत्री को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि अन्य तीन घायल लोगों की पहचान जतिन (17), संस्कार (10) और निखिल (7) के रूप में हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री पटेल नरसिंहपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. एसडीएम ने कहा कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu