तिरुवनंतपुरम. केरल राज्य सचिवालय को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी से बृहस्पतिवार को यहां पुलिसकर्मी सकते में आ गए लेकिन वह बाद में यह अफवाह साबित हुयी . पुलिस ने इसकी पुष्टि की कि सुबह उनके मुख्यालय को मिली धमकी एक शरारती कॉल थी, जिसे एक ऐसे व्यक्ति ने किया था जिसके मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का संदेह है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”निधिन नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वह पोझियूर (तिरुवनंतपुरम) के उचक्कडा का रहने वाला है. हमारी प्राथमिक धारणा के अनुसार, वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं है.” सचिवालय एक प्रशासनिक परिसर है जिसमें मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं. बम की धमकी मिलते ही, स्वान दस्तों की सहायता से पुलिसर्किमयों ने सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर दोनों जगह गहन तलाशी ली. यहां तक कि खड़े किए गए वाहनों और आसपास की दुकानों को भी तलाशी से छूट नहीं दी गई.