धमतरी जिले में नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगों में किया विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Nov 2023 10:34 PM
धमतरी जिले में नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगों में किया विस्फोट, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ. में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को नक्सलियों ने धमतरी जिले में दो बारूदी सुरंगों में विस्फोट किया. घटना में सुरक्षा बलों के किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज दोपहर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खल्लारी- गातापार गांव के मार्ग पर हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान शुक्रवार को होने वाले मतदान की सुरक्षा के लिए आज ‘डी-माइनिंग’ (नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंगों का पता लगाने) के लिए निकले थे. उन्होंने बताया कि जब जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगों में विस्फोट कर दिया.

अधिकारी ने बताया, ह्ल दोनों विस्फोट गश्ती दल से काफी दूर हुए और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. विस्फोट भी कम तीव्रता के थे.ह्व, उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके से पांच किलोग्राम वजनी एक आईईडी बरामद किया. अधिकारी ने बताया कि खल्लारी मतदान केंद्र का मतदान दल घटना से काफी पहले ही सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच गया था.

राजधानी रायपुर से लगभग 150 किमी दूर स्थित सिहावा विधानसभा क्षेत्र की सीमा छत्तीसगढ. के नक्सल प्रभावित कांकेर, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी लगती है. यह सीट उन 70 क्षेत्रों में से एक है जहां शुक्रवार को दूसरे और अंतिम चरण के तहत मतदान होगा.

अधिकारियों ने बताया कि सिहावा क्षेत्र में कुल 259 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 127 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं और मतदान के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. रायपुर में एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 22 जिलों के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 827 पुरुष, 130 महिला और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस दौरान 1,63,14,479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतदान के लिए कुल 90,272 मतदान र्किमयों को तैनात किया गया है तथा वे अपने मतदान केंद्र तक पहुंच गये हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu