इस विधानसभा चुनाव में बनेगी कांग्रेस की सरकार, ‘नया गुजरात’ बनाना है: राहुल गांधी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 10 May 2022 06:55 PM
इस विधानसभा चुनाव में बनेगी कांग्रेस की सरकार, ‘नया गुजरात’ बनाना है: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

दाहोद (गुजरात). कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद ‘नया गुजरात’ बनाया जाएगा जहां आदिवासियों समेत सभी वर्गों का सम्मान होगा तथा लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे.

उन्होंने यहां ‘आदिवासी सत्याग्रह रैली’ में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो ंिहदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों के लिए है और दूसरा आम जनता के लिए है. राहुल गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आदिवासी समुदाय के लोगों से यह वादा किया कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news