बेहरामपुर. ओडिशा के गंजम जिले में देशी बम धमाके में दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खल्लीकोट थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में शनिवार को निरंजन दास (27) और श्रीनिवास दास (25) के ऊपर उस वक्त बम फेंका गया जब दोनों अपने घर के बरामदे में बैठे थे. पुलिस के अनुसार, यह घटना लंबे समय से दो समूहों में चल रही रंजिश का परिणाम है जिसमें अक्सर हिंसक झड़पें होती हैं.
खल्लीकोट थाने के प्रभारी जगन्नाथ मलिक ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि गांव में तलाशी के दौरान देशी बम बनाने की सामग्री बरामद हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ.ाव गया है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ”हम स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं. हाालात पर नियंत्रण के लिए गांव में सुरक्षाबल को तैनात किया गया है.”