दक्षिण अफ्रीका: प्लैटिनम खदान में लिफ्ट गिरने से 11 श्रमिकों की मौत, 75 घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Nov 2023 02:45 PM
ऑडियो सुनें

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में प्लैटिनम की एक खदान में एक लिफ्ट अचानक 200 मीटर नीचे गिर गई, जिससे 11 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 75 श्रमिक घायल हो गए। खदान संचालक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में 14 की हालत गंभीर है।

संचालक के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को उत्तरी शहर रस्टेनबर्ग की एक खदान में हुआ। सभी श्रमिक काम खत्म कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खदान संचालक ‘इम्पाला प्लैटिनम होंिल्डग्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी’ (सीईओ) निको मुलर ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन था।

उन्होंने कहा कि लिफ्ट किस वजह से गिरी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। खदान में मंगलवार को सभी परिचालन निलंबित कर दिए गए। खनिज संसाधन एवं ऊर्जा मंत्री ग्वेद मंताशे ने कहा कि घटना की जांच होगी। इम्प्लाट्स के प्रवक्ता जोहान थेरॉन ने कहा कि घटना के वक्त 86 कर्मचारी लिफ्ट में थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav