राज्यसभा: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, जंगली सुअरों को मारने के लिए कानून बनाने की मांग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Dec 2023 07:41 PM
राज्यसभा: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, जंगली सुअरों को मारने के लिए कानून बनाने की मांग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने राज्यसभा में बुधवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की वहीं पार्टी के एक अन्य सदस्य ने जंगली सूअरों को मारने के लिए कानून बनाए जाने की मांग की. राजस्थान से भाजपा के सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विशेष उल्लेख के जरिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई.

उन्होंने कहा, ”गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा और इससे सभी की आस्था भी जुड़ी हुई है. भारतीय संस्कृति में गाय को पूजा जाता है. यह समय की मांग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए.” मीणा ने कहा कि आज देश के कई राज्यों में गो हत्या प्रतिबंधित है और सनातन धर्म में गाय को माता मानकर पूजा जाता है. उन्होंने कहा कि गाय हिंदू संस्कृति का मजबूत प्रतीक एवं आस्था का केंद्र है और जब कोई भी गौ हत्या करता है तो सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ जाता है.

उन्होंने कहा, ”जो लोग गाय की पूजा करते हैं, उसकी रक्षा करना उनका परम कर्तव्य है. लोग आर्थिक रुप से भी गाय पर निर्भर हैं. कई धर्म मुस्लिम शासकों ने भी गाय को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था. बाबर, हुमायूं और अकबर सहित कम से कम पांच मुस्लिम शासकों ने गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया था.” भाजपा के कैलाश सोनी ने देश भर में जंगली सूअरों के आतंक का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे कई ग्रामीणों की, खासकर मध्य प्रदेश में मौत हो चुकी है.

उन्होंने कहा, ”देशभर में जंगली सूअरों के कारण ग्रामीण जन जीवन संकट में आ गया है. जंगल से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में इनके कारण आतंक मचा हुआ है. अनेक किसानों की जान जा चुकी है. कृषि उपज को भी भारी नुकसान पहुंचता है.” उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गन्ना की फसल को भारी जंगली सूअरों से भारी नुकसान पहुंच रहा है.

उन्होंने कहा, ”मेरी भारत सरकार से मांग है कि जंगली सूअरों को मारने के लिए शीघ्र अति शीघ्र कानून बनाया जाए.” उन्होंने सरकार से यह आग्रह भी किया जंगली सूअरों से खेतों को बचाने के लिए बिजली के तारों का ऐसा बाड़ लगाने दिए जाने की भी अनुमति मांगी जिनसे मनुष्यों को नुकसान ना पहुंचे.

सोनी ने साथ ही यह मांग भी कि खासकर मध्य प्रदेश में गन्ना फसल की उपज के दौरान एक निर्धारित समय के लिए लाइसेंसी बंदूक रखने वालों को जंगली सूअरों को मारने के लिए जिला कलेक्टर व अनुभागीय स्तर के अधिकारियों से अनुमति देने की व्यवस्था की जाए. माकपा के ए ए रहीम ने बच्चों में टाइप वन डायबिटीज के बढ.ते मामलों पर चिंता जताई और इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाने के लिए सरकार का ध्यान आर्किषत किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu