भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल अभ्यास परीक्षण किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 10:13 PM
भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल अभ्यास परीक्षण किया
ऑडियो सुनें

बालासोर. भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का बृहस्पतिवार को ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक अभ्यास परीक्षण किया. रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया,” अग्नि-1 एक अत्यंत सटीक मिसाइल प्रणाली है. स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किए गए उपयोगकर्ता अभ्यास प्रक्षेपण परिचालन संबंधी और तकनीकी मापदंडों पर खरा उतरा.” इससे पहले एक जून को इस केन्द्र से मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu