पानी पीते समय व्यक्ति ने गलती से निगल ली मधुमक्खी, हुई मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Dec 2023 09:38 PM
पानी पीते समय व्यक्ति ने गलती से निगल ली मधुमक्खी, हुई मौत
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने और उसके बाद जीभ और भोजन नली में मधुमक्खी के काट लेने से मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बुधवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैरसिया इलाके में मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में एक गिलास पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी को निगल लिया.

कुलस्ते ने बताया कि सिंह ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की क्योंकि उनकी भोजन नली में सूजन थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उनके अनुसार जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को निकाल दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu