अयोध्या में 17 जनवरी को निकाली जाएगी भगवान राम की झांकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Dec 2023 09:28 PM
अयोध्या में 17 जनवरी को निकाली जाएगी भगवान राम की झांकी
ऑडियो सुनें

अयोध्या. सप्ताह भर चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या में अगले वर्ष 17 जनवरी को भगवान राम की एक झांकी निकाली जाएगी. इस झांकी में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास तक की तस्वीरें, लंका पर विजय और अयोध्या वापसी की झलक देखने को मिलेगी. यह शोभा यात्रा सप्ताह भर चलने वाले समारोह की औपचारिक शुरुआत है.

इस झांकी को तैयार करने में जुटे मुख्य शिल्पकार रंजीत मंडल ने कहा,” इन प्रतिमाओं को तैयार करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है. विभिन्न चरणों में राम की कुल 100 प्रतिमाएं प्रर्दिशत की जाएंगी. इनमें से 60 प्रतिमाएं अभी तक तैयार की जा चुकी हैं.” इस शोभा यात्रा के बाद राम लला की नई प्रतिमा नवनिर्मित राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह में रखी जाएगी.

‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में इस मंदिर न्यास के न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा,” राम लला का सिंहासन, संगमरमर के बने एक कमल पुष्प आसन पर स्थापित किया जाएगा जिसे गर्भगृह में स्थापित किया जा चुका है.” उन्होंने कहा कि इस सिंहासन की ऊंचाई पर निर्णय इस प्रकार से किया जाएगा ताकि रामनवमी पर दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें सीधे भगवान के माथे पर पड़े और गर्भगृह प्रकाशमान हो. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हजारों प्रतिनिधियों के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu