हरियाणा: अज्ञात लोगों ने सरपंच की गोली मारकर हत्या की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 03:59 PM
हरियाणा: अज्ञात लोगों ने सरपंच की गोली मारकर हत्या की…
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव में सोमवार को अज्ञात लोगों ने एक सरपंच की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बड़ौदा थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि छिछड़ाना गांव के सरपंच राजेश उर्फ राजू को हमलावरों ने सोनीपत के गोहना इलाके में गोली मारी।

थाना प्रभारी ने बताया कि राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने राजेश पर कथित तौर पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने खेत की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अब तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav