अडाणी समूह की पहली छमाही की कर पूर्व आय 47% बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 06:53 PM
अडाणी समूह की पहली छमाही की कर पूर्व आय 47% बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये पर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अडाणी समूह की सेब से लेकर हवाई अड्डों तक फैली कंपनियों का सामूहिक कर-पूर्व लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 47 प्रतिशत बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये रहा है. समूह की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, ” बुनियादी ढांचा कारोबार का योगदान कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) में 86 प्रतिशत रहा. ” कंपनी के अनुसार, इससे पिछले 12 माह में 71,253 करोड़ रुपये (8.6 अरब अमेरिकी डॉलर) की कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2019 (अप्रैल 2018 से मार्च 2019 वित्त वर्ष) की कर पूर्व आय का करीब तीन गुना है.

सितंबर के अंत में समूह के पास अबतक का सबसे अधिक 45,895 करोड़ रुपये (5.5 अरब अमेरिकी डॉलर) का नकद शेष था.
समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर (रॉबी) सिंह ने कहा, ” हवाई अड्डों, हरित हाइड्रोजन और अन्य ‘इनक्यूबेटिंग’ परिसंपत्तियों के मजबूती से उभरने से खंड ने कर पूर्व आय में करीब आठ प्रतिशत का योगदान दिया. ” अप्रैल-सितंबर की अवधि में खंड स्तर पर कर पूर्व आय सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये (5.3 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई.

बयान में कहा गया, ” वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही की कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2022 से अधिक रही. वहीं 12 महीने की कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2019 से तीन गुना के करीब है.” वृद्धि में बुनियादी ढांचा व्यवसायों के बेहतर प्रदर्शन का योगदान अधिक रहा. यह 52 प्रतिशत बढ़कर 37,379 करोड़ रुपये हो गया, जो कुल कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का 86 प्रतिशत है. इन व्यवसायों में अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडाणी पावर और अडाणी टोटल गैस, अडाणी पोर्ट्स एवं एसईजेड, अडाणी एंटरप्राइजेज आदि शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu